बजट 2020: हेल्थ सेक्टर के लिए वित्त मंत्री की घोषणाएं

बजट 2020: हेल्थ सेक्टर के लिए वित्त मंत्री की घोषणाएं

सेहतराग टीम

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करते हुए हेल्थ सेक्टर के लिए कुछ बड़े ऐलान किए हैं। आइए जानते हैं सीतारमण ने क्या-क्या कहा...

69 हजार करोड़ हेल्थ सेक्टर के लिए प्रस्तावित है।

पीएम जनआरोग्य योजना के तहत 20 हजार से ज्यादा अस्पताल पैनल में हैं। हम इसे बढ़ाएंगे।

मिशन इंद्रधनुष का दायरा बढ़ाकर इनमें 12 बीमारियां ला दी गई हैं। इसमें पांच नए वैक्सीन जोड़ दिए गए हैं।

पीएम जन आरोग्य योजना से 20 हजार से ज्यादा अस्पताल जुड़े हैं। ये आयुष्मान भारत के लाभार्थियों का इलाज करते हैं। हमें टियर 2 और टियर 3 शहरों में और पीपीपी मोड से अस्पतालों बनाए जाएंगे।

पहले चरण में 112 आकांक्षी जिलों से इसकी शुरुआत होगी। इनमें भी जिन जिलों में एक भी अस्पताल पैनल में नहीं है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। इससे बड़ी संख्या में रोजगार मिलेगा।

मशीन लर्निंग और ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करने वाली उपयुक्त व्यवस्था के जरिए बीमारियों को लक्षित किया जाएगा।

मेडिकल उपकरणों पर जो टैक्स लगता है उससे मिलने वाले पैसे का उपयोग अस्पताल बनाने में किया जाएगा।

फिट इंडिया मूवमेंट भी चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन भी चल रहा है।

जन औषधि केन्द्र योजना के तहत साल 2024 तक सभी जिलों में 2000 दवाओं और 300 शल्य चिकित्सा की पेशकश की जाएगी।

टीबी हारेगा, देश जीतेगा - ये अभियान लांच किया गया है। 2025 तक इसे भारत से खत्म किया जाएगा।

ओडीएफ प्लस ताकि साफ-सफाई को लेकर जागरुकता बढ़ाई जाए। सॉलिड वेस्ट कलेक्शन पर फोकस रहेगा। 12,300 करोड़ रुपए इसके लिए निर्धारित किए गए हैं।

हर घर तक पाइप से पानी पहुंचाने के लिए 3.6 लाख करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में ये स्कीम इसी साल तक लागू करने का लक्ष्य है।

(साभार- नवभारत टाइम्स)

 

इसे भी पढ़ें-

4 फरवरी को मनाया जाता है विश्व कैंसर दिवस, जानें क्यों मनाया जाता हैं यह डे

अब 24 सप्ताह में भी हो सकेगा गर्भपात, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

दिनभर की थकान मिटाने के लिए कुछ आसान उपाय, आजमाएं जरूर

इन आदतों को छोड़ने पर पेट की चर्बी हो जाएगी कम, जानें कैसे करें शरीर को फिट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।